
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में ओमप्रकाश, प्रभारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर तथा निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में मनोज कसाना, 2IC प्रभारी सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के नेतृत्व में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम को जिला कांकेर–नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गश्त एवं सर्चिंग के लिए रवाना किया गया।

दिनांक 15.03.2026 को सर्चिंग के दौरान थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम हापाटोला–बीनागुण्डा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 04 नग आईईडी सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। साथ ही ग्राम कलपर–आमाटोला में बनाए गए 04 नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया गया।
बरामद सामग्री — प्रेशर कुकर आईईडी – 3 नग (01 नग लगभग 10 किग्रा एवं 02 नग लगभग 05–05 किग्रा)। पाइप आईईडी – 01 नग। बिजली वायर – 01 बंडल। नक्सल वर्दी – 03 नग। फटाखा, नक्सल साहित्य एवं अन्य नक्सली सामग्री। सुरक्षा की दृष्टि से बरामद सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
