Oplus_131072
Oplus_131072

जगदलपुर, द मीडिया पॉइंट। बस्तर जिले में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और खरीदार मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई नगरनार थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले पकड़े गए तस्कर को नगद और ऑनलाइन माध्यम से पैसे देकर ओडिशा से गांजा मंगवाया था। इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने एक ट्रक से 73 किलो से अधिक गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई थी।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक सहित कुल 17 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी। मामले में मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही और उसे कोटा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पूरे मामले के खुलासे में नगरनार पुलिस की अहम भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.