Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। जिले में अवैध प्लॉटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीनों और वाहनों को जब्त किया, साथ ही तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।पहली कार्रवाई धरसीवां क्षेत्र के परसुलीडीह गांव में की गई, जहां अवैध प्लॉटिंग के बीच बोरिंग का काम चल रहा था। इससे पहले भी इसी जमीन पर कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दोबारा काम शुरू कर दिया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची राजस्व और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहनों को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों को विधानसभा थाना के सुपुर्द किया गया है।दूसरी कार्रवाई टिकरापारा के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में की गई, जहां एक शासकीय तालाब पर मलबा डालकर अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से मलबा हटाकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया।इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम शामिल रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन और जल स्रोतों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.