Oplus_131072
Oplus_131072

बालोद, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय लीलेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जो गांव की ही रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी अगले महीने तय थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना सामने आई है।सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई स्थिति में बरामद हुआ है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से हुई मृत्यु का। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।इस घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.