Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक का शव जमीन में दफन हालत में बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव का है। शनिवार को गांव के कुछ लोग सुनसान इलाके से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर जमीन में दबे एक शव पर पड़ी, जिसके हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नितेश बत्रा के रूप में हुई जिसकी पुष्टि उसके हाथ पर बने टैटू से की गई। मृतक रायपुर के शदाणी दरबार क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब शव मिलने के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.