Oplus_131072
Oplus_131072

जगदलपुर, द मीडिया पॉइंट। जगदलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया गांव का है। बताया जा रहा है कि तीन साल का रोहन टेकाम अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगा और गुजर रही बोलेरो वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक ने मानवता दिखाते हुए तुरंत बच्चे को लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहन के पिता एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.