Oplus_131072
Oplus_131072

महासमुंद, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवती की हत्या का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर का है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान 21 वर्षीय पुष्पा अजगल्ले के रूप में हुई, जो मूकबधिर थी। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को गांव के ही एक युवक पर शक हुआ।जांच में सामने आया कि लोकनाथ पटेल (27) का मृतका से प्रेम संबंध था।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे। युवती के गर्भवती होने के बाद वह आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से उसने युवती की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.