गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, द मीडिया पॉइंट। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से एक ही थाने या पद पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बदला गया है। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है, जिनकी तैनाती एक ही जगह पर तीन वर्ष या उससे अधिक समय से थी।जारी आदेश में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 67 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य स्टाफ को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।

सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।पुलिस विभाग का यह फेरबदल नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से इसे काफी अहम माना जा रहा है। लंबे समय तक एक ही जगह पर तैनाती से बनने वाले स्थानीय समीकरणों को तोड़ने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने के लिए इस तरह के बदलाव जरूरी माने जाते हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.