
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 24-03-2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुरमुंदा से ग्राम मेढ़ा जाने वाले मार्ग के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी देवानंद वर्मा उर्फ देवा को मोटरसाइकिल/स्कूटी टीवीएस जुपिटर सहित पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 9.000 बल्क लीटर, कीमत लगभग 4000/- रुपये) एवं टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 08 BE 4480 (कीमत लगभग 40,000/- रुपये) जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम –01-देवानंद वर्मा उर्फ देवा, पिता – भागचंद वर्मा, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – रेगाकठेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
