
छत्तीसगढ़, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सशस्त्र बलों में वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए हाईटेक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सिंगल सॉल्यूशन प्रोवाइडर के लिए टेंडर भी जारी किया है।
किन पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती के तहत कांस्टेबल जीडी, ट्रेड्समैन, आर्म्स, एमटी, बैंड, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार, अस्तबल सहायक जैसे पदों के साथ-साथ हेड कांस्टेबल (नर्सिंग), असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), पुरुष- महिला नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, कंपाउंडर, ड्रेसर समेत कई पद भरे जाएंगे।हाईटेक होगी पूरी प्रक्रियाभर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन से लेकर डेटा एंट्री तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में हाइट और सीने की माप डिजिटल मशीन से होगीशारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दौड़ का समय RFID तकनीक से रिकॉर्ड किया जाएगासभी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगीहर स्टेज के बाद उम्मीदवार को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगापांच भर्ती केंद्र बनाए जाएंगेइस भर्ती के लिए प्रदेश में 5 केंद्र बनाए जाएंगे। हर केंद्र पर रोजाना कम से कम 1000 उम्मीदवारों का टेस्ट लिया जाएगा। सिस्टम ऐसा रहेगा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या हेरफेर की गुंजाइश नहीं होगी।
लिखित परीक्षा भी होगी डिजिटल सिस्टम सेलिखित परीक्षा के लिए OMR शीट का डिजाइन, प्रिंटिंग, स्कैनिंग और मूल्यांकन भी आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी और हर उम्मीदवार का रिजल्ट ऑटोमैटिक सिस्टम में अपडेट होता रहेगा।कुल मिलाकर, इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, जिससे युवाओं को निष्पक्ष मौका मिल सके।
