Oplus_131072
Oplus_131072

रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को थाना कोतरारोड में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी।इसी दौरान ऑटो में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला को अकेला समझकर जबरन पास की एक दुकान के अंदर ले जाने लगे। विरोध करने पर महिला के पति के साथ आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद तीन आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुन्ना गिरी (27 वर्ष), देव कुमार उर्फ दीपक सिदार (23 वर्ष), जागेश्वर पटेल (32 वर्ष) और पिंटू निषाद (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी योगेश सिदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.