रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। जशपुर के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने जिला अस्पताल जशपुर में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

जागेश्वर राम भगत ने जनप्रतिनिधि के रूप में ही नहीं, बल्कि समाजसेवी के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। वे लंबे समय तक वनवासी कल्याण आश्रम सरहुल समिति के अध्यक्ष रहे और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग उन्हें एक सरल, मिलनसार और समर्पित नेता के रूप में याद कर रहे हैं।

पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।स्थानीय लोगों और समर्थकों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जागेश्वर राम भगत का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.