राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रकरण के अनुसार, मृतक कोमल साहू ने दिनांक 17.10.2025 को मानसिक तनाव के चलते जहर सेवन कर लिया था, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मर्ग जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ तथा बैंक स्टेटमेंट व मोबाइल डेटा की गहन जांच की गई।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मो. अजीज खान ने मृतक को शेयर मार्केट में निवेश और ’तंत्र-मंत्र’ (चटिया मटिया) के माध्यम से पैसे दोगुना करने का लालच देकर लगभग 04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। रकम वापस न मिलने और कर्जदाताओं के दबाव के कारण मृतक अत्यधिक मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे इंदौर (मध्य प्रदेश) से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नकद और बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों की राशि प्राप्त करना स्वीकार किया है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2026 धारा 318(4), 108, 3(5) बीएनएस कायम कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 17.04.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है एवं प्रकरण में अन्य आरोपियों के विरूद्व प्रर्याप्त साक्ष्य प्राप्त कर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

राजनांदगांव पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर शेयर मार्केट में अनाधिकृत निवेश या पैसा दोगुना करने के प्रलोभन में न आएं।

नाम आरोपी- मोह0 अजीज खान पिता के0 के0 सलगुनन उम्र 57 वर्ष साकिन रॉयल टाउन कॉलोनी महु भाटखेड़ी क्वॉ0 नं0 बी-42 थाना किशनगंज जिला इंदौर (ग्रामीण) मध्यप्रदेश।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.