
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी बिरेंद्र खलको (50 वर्ष), निवासी ग्राम महुआ टोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (वर्तमान पता – नेहरू नगर, नारायणपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर) द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.01.2026 को उनके मोबाइल फोन पर एक APK ऐप प्राप्त हुआ।उक्त मोबाइल नंबर उनकी पत्नी के बैंक खाते से लिंक था, जिसमें PhonePe, Google Pay एवं SBI YONO जैसे ऐप्स उपयोग किए जा रहे थे।APK ऐप डाउनलोड करने पर आरोपी द्वारा मोबाइल फोन हैक कर प्रार्थी की पत्नी के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल ₹9,28,500/- की धोखाधड़ी की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर जांच की गई।विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी – आदित्य चौहान (21 वर्ष), निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश)
