
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 06.04.2026 और 07.04.2026 को विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक शांति भंग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई है। कार्यवाही का विवरण:अवैध शराब एवं विवाद: लखोली दुर्गा चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले संतोष कुमार साहू के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही वाद विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात: मुखबिर की सूचना पर दुर्गा चौक लखोली और गौठान पारा क्षेत्र में शराब पीकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे और आम जनता को डराने-धमकाने वाले आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। समझाइश के बाद भी उत्पात मचाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार आरोपियों के नाम:संतोष कुमार साहू पिता स्व. भैयाराम साहू (52 वर्ष), लखोली।गोविंदराम साहू पिता स्व. मंगलू राम साहू (54 वर्ष), लखोली।लक्ष्मण महिलांगे पिता संतोष महिलांगे (19 वर्ष), कुंआ चौक लखोली।
धनराज पिता शिव मरकाम (35 वर्ष), लखोली नाका।देवेश यादव पिता अशोक यादव (25 वर्ष), गौठान पारा लखोली।मनमोहन पिता आशाराम नेताम (27 वर्ष), दुर्गा चौक लखोली।राकेश साहू पिता रमन साहू (20 वर्ष), दुर्गा चौक लखोली। दुष्यंत निर्मलकर पिता देव कुमार निर्मलकर 19वर्ष संजय नगर लखोली पुलिस कार्यवाही:उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ऐसी ही कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
