बालोद, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद बोनीफॉस एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा ‘‘हेलमेट संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत् लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है यह अभियना विगत सप्ताह से चलाया जा रहा है। प्रायः देखा गया है कि एक्सीडेंट के अधिकतर मामलो में दोपहिया वाहन चालकों को सिर में चोट लगने से घातक नुकसान होता है। हेलमेट पहनने से शरीर के सबसे नाजुक हिस्सा सिर की सुरक्षा होती है। हेलमेट पहनने से दोपहिया वाहन चालक को रोड़ एक्सीडेंट में मौतों के मामलों में कमी लाई जा सकती है, जिसके मद्देनजर इस अभियान की शुरूआत की गयी है। इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विगत एक सप्ताह में शहर के व्यस्तम मार्ग जैसे घड़ी चौक, क्लाडियस क्लीनिक के पास, गणेश पाव भाजी दुकान के पास, बुधवारी बजार, हलधर चौक, मधु चौक जयस्तंभ चौक में यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ताला लगाकर कार्यवाही की जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत् विगत एक सप्ताह मे नो पर्किंग में खड़े करने वाले 52 वाहनों पर 15,600रू. की चालानी कार्यवाही की गयी है, साथ ही लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों की पार्किंग करने नो पर्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने की समझाईश भी दिया जा रहा है। विगत तीन माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 187 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर 19,80,500 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 266 वाहन चालकों पर 1,34,500रू. की चालानी कार्यवाही की गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.