बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का आत्मीय स्वागत किया।

बैठक के दौरान डीआईजी रामकृष्ण साहू ने सभी सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति के संबंध में चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने यह भी पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी तो नहीं है। साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे कभी भी उनसे सीधे आकर मिल सकते हैं।

डीआईजी ने पेंशन से संबंधित विषयों पर भी जानकारी ली और पूछा कि उन्हें समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं। इस दौरान सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बैठक में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशिकला उइके सहित सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी, उपाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा, नारायण प्रसाद साहू, कुंजीलाल दुबे, विनोद कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष जनकराम साहू, उमाशंकर साहू, मोसीबन गोस्वामी, लाल सिंह ठाकुर, रोमन लाल जायसवाल, मनहरण लाल माली, कृपाशंकर दुबे, नूतन प्रसाद शर्मा, थानूराम यादव सहित अन्य पेंशनधारी सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.