कांकेर, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 25.03.2026 को थाना चारामा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24 एवं 25.03.2026 को उसके बहनोई मुकेश ठाकुर द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से विभिन्न इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तथा अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसे एवं उसकी बहन को बदनाम करने की नियत से आपत्तिजनक/अश्लील फोटो एवं मैसेज वायरल किए जा रहे हैं।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा साइबर सेल नोडल अधिकारी दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 79, 75, 238, 319 बीएनएस एवं 67(ए), 66(डी), 66(ई) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तत्पश्चात फरार आरोपी की तलाश हेतु थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। दिनांक 09.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
मुकेश ठाकुर
पिता – गिरधारी लाल ठाकुर
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – धनगांव, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.