
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना चारामा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.03.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे एक अज्ञात अपने मोबाइल नंबर द्वारा “ग्राम पंचायत टिकरापारा” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। उक्त ग्रुप में प्रार्थिया के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को जोड़कर उसकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत किया गया तथा आपत्तिजनक संदेशों के साथ वायरल किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा साइबर सेल नोडल अधिकारी दिनेश सिन्हा एवं एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 79, 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।तकनीकी जांच एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निर्मलकर के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थिया को बदनाम करने के उद्देश्य से फोटो एडिट कर आपत्तिजनक सामग्री वायरल की थी। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया।
पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 03.04.2026 को 00:20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार निर्मलकरपिता – पवन निर्मलकरउम्र – 24 वर्षनिवासी – सिरवे, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)।
