दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में प्रस्तावित मरम्मत कार्य (दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक) के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस विभाग से यातायात प्रभारी सुश्री रिचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर वीरेंद्र ठाकुर जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।

बैठक के दौरान सभी प्रस्तावित डायवर्सन मार्गों का विस्तृत परीक्षण कर यातायात दबाव, मार्ग की स्थिति, संभावित जाम बिंदुओं एवं वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता का आकलन किया गया। प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा डायवर्सन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सभी अधिकारियों और यातायात प्रभारी को सम्पूर्ण मार्ग व्यवस्था का भ्रमण कर आकलन रिपोर्ट देने निर्देश दिए गए हैं।*NH 53 कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य हल्के वाहन (कार/जीप टाटा एस / पिक-अप) का डायवर्सन प्लान।

दुर्ग से रायपुरकी ओर डायवर्सन प्लान :-01. दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, आरंग, अभनपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन नेवई उतई-सेलूद पाटन अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।

2. सुपेला, भिलाई, रिसाली, नेवई से रायपुर की ओर जान े वाले हल्के वाहन उतई- सेलूद ढौर औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें।

3. खुर्सीपार, चरोदा, भिलाई-3 से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन सिरसा गेट- सिरसा खुर्द औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें।

4. नंदिनी, अहिरवारा, कुम्हारी से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से आवागमन करेंगे।

रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान :-01. भनपुरी, गुढ़ियारी, हीरापुर, टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन चालक (कार चालक एवं बाइक) चन्दनीडीह से लेफ्ट होकर पुराना रपटा पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे।

02. रायपुर से दुर्ग की ओर जान े वाले हल्के वाहन (कार एवं मोटरसाइकिल ) रायपुरा से महादेवघाट की ओर मुड़कर अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई दुर्ग जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करे !

NH 53 कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य भारी मध्यम वाहन का डायवर्सन प्लान (दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक)A दुर्ग से रायपुरकी ओर डायवर्सन प्लान :-

01. दुर्ग से रायपुरकी ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पारकर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे।

02. राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को दुर्ग बाई-पास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा के पास प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक रोका जायेगा।

03. भिलाई औद्योगिक क्षेत्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई से निकलने वाले भारी वाहनों को प्रात: 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाना निषेध रहेगा।

04. नंदिनी, अहिरवारा, बेरला से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को मुरमुंदा- ओटेबंध-गुधेली पठारीडीह होकर उरला (रिंग रोड नम्बर 04) की ओर प्रस्थान करेंगे।

B रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान :-

01. रायपुर से दुर्ग की ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे।

02. महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मंदिर हसौद के पास सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रोका जायेगा।

03. उरला सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र तथा बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रिंग रोड नम्बर 04 में नंदन वन कटिंग के पास रोका जायेगा ।

▪️BSP प्लांट से आए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त मरम्मत कार्य के दौरान प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहनों को उतई से सेलुद, फूंडा- मोतीपुर मार्ग का प्रयोग करने कहा गया

निर्माण एजेंसी को निर्देश:-▪️ खारून नदी ब्रिज का मरम्मत करने वाले एजेंसी को निर्माण कार्य के दौरान प्राप्त वालेंटियर 24 घंटे तैनात करने कहा गया।▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों और किसी प्रकार के वाहन खराब होने पर तत्काल हटाने 24 घंटे क्रेन उपलब्ध कराने,साथ ही सिरसा गेट चौक अमलेश्वर में भी क्रेन उपलब्ध कराने कहा गया।▪️ सभी वाहन डायवर्सन पॉइंट में वाहन डायवर्सन का रूट मैप लगाने, डायवर्सन मार्ग में पर्याप्त दिशा निर्देश का फ्लेक्स लगाने कहाँ गया।

विस्तृत दिशा-निर्देश :▪️ सभी डायवर्सन प्वाइंट पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप एवं दिशा-निर्देश फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।▪️ निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत कार्य अवधि में 24 घंटे प्रशिक्षित वालेंटियर तैनात किए जाएंगे।▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों ओर, सिरसा गेट चौक एवं अमलेश्वर क्षेत्र में 24 घंटे क्रेन उपलब्ध रखी जाएगी, जिससे खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके।▪️ यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख डायवर्सन प्वाइंट पर अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।▪️ भारी वाहनों का निर्धारित मार्ग से ही आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा, उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।▪️ आम नागरिकों को असुविधा से बचाने हेतु वैकल्पिक मार्गों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।दुर्ग पुलिस की अपील – दुर्ग पुलिस समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि दिनांक 30 मार्च को सुबह 9 से 12 बजे तक कुम्हारी मार्ग में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग का रिहल्सल किया जाएगा आप सभी पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.