धमतरी, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी देवेन्द्र कुमार मारकण्डे निवासी छाती थाना कुरूद द्वारा थाना मगरलोड में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि दिनांक 03.03.2026 को वह अपने गांव के फगेश्वर कुमार साहू के पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 MQ 1589 में फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार यादव एवं दुर्गेश कुमार साहू के साथ 02 नग बछड़ों को छोड़ने हेतु ग्राम मुडकेरा जा रहे थे।इसी दौरान आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग में लगभग 15:00 बजे वाहन क्रमांक CG 05 AP 6389 (स्विफ्ट कार) में सवार ओमकार कुर्रे, राहुल कुर्रे, चांद कुर्रे, विकास आडिल एवं शाहिल अली द्वारा पिकअप वाहन को रोककर मवेशी ले जाने के संबंध में पूछताछ करते हुए पैसों की मांग की गई तथा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।

आरोपीगणों द्वारा स्वयं को किसी दल का एवं पुलिस का सदस्य बताकर पीड़ितों को जबरन अपने वाहन में बैठाकर दुगली की ओर ले जाया गया, जहां दुगली-नगरी मार्ग स्थित तालाब के पास पुनः मारपीट कर नकद 13,800/- रुपये लूट लिये गये तथा प्रार्थी के मोबाइल से फोन-पे के माध्यम से 30,000/- रुपये ट्रांसफर करवाकर कुल 43,800/- रुपये की लूट की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मगरलोड पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 126(2), 127(3), 296, 115(2), 351(3), 140(3), 310(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप आरोपी ओमकार कुर्रे, चांद कुर्रे एवं राहुल कुर्रे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया।

आरोपीगणों के कब्जे से – घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 05 AP 6389, सैमसंग एवं ओप्पो मोबाइल फोन,लूट की नगदी रकमको गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।आरोपीगणों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल धमतरी भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण – 1 ओमकार कुर्रे पिता स्व. रामसरूप कुर्रे, उम्र 41 वर्ष

2 चांद कुर्रे पिता स्व. चैनसिंह कुर्रे, उम्र 19 वर्ष

3 राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे, उम्र 26 वर्षसभी निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.