
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि कुजूर तथा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.04.2026 बान्दे पुलिस द्वारा पीव्ही-83 गोविन्दपुर तिराहा मेन रोड के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को 33.460 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 20(b)(ii)(C) NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – 1. देवव्रत हालदार (34 वर्ष), निवासी पीव्ही-37 रूपनगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर।
2. पार्थ दास (24 वर्ष), निवासी पीव्ही-37 रूपनगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर।
3. पास्कल एक्का (35 वर्ष), निवासी भूमकाम, थाना कसनसूर, जिला गढ़चिरोली (महाराष्ट्र)।
बरामदगी: 33.460 किलोग्राम गांजा (₹16,73,000)एक काले रंग की डिलक्स मोटरसाइकिल (₹30,000)नगद ₹3,500 (गांजा बिक्री राशि)।
कांकेर पुलिस की अपील: अपराध नियंत्रण में पुलिस और जनता की समान भागीदारी आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी जिला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।
