रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर जांच करते हुए हत्या का खुलासा किया गया है। दिनांक 01.04.2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा (32 वर्ष) निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। जांच दौरान मृतिका का प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण गले पर दबाव से दम घुटना बताते हुए इसे “होमीसाइडल” घोषित किया गया, जिससे मामला हत्या का उजागर हुआ।

क्या है घटना, कैसे हुआ खुलासा –

मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा किरोडीमल नगर के दिनांक 01.04.2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली में आकस्मिक मौत की सूचना अस्पताली तहर्रिर के माध्यम से थाना कोतरारोड़ को प्राप्त हुई जिस पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग क्र. 17/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच पंचानामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसका पीएम रिपोर्ट कल प्राप्त हुआ है, पीएम रिपोर्ट पर मृत्यु को “होमीसाइडल” लेख करते हुए पीएमकर्ता चिकित्सक द्वारा मृतिका के गले में दबाब होने से दम घुटने के कारण से मृतिका की मृत्यु होना लेख किया गया है। मामला संदेहास्पद होने पर प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई ।

घटना के संबंध में मृतिका के वारिशानों से पूछताछ में सामने आया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा (मृतिका) का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था। जिनके तीन बच्चे हैं। लगभग 04 वर्ष पूर्व उसके पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी। इसके बाद धनेश्वरी का विकेश से परिचय हुआ। दोनों एक दुसरे को पंसद करने लगे और लगभग 04 वर्ष से दोनों किरोडीमलनगर में पति पत्नि की तरह साथ रहने लगे। धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी जिसका ईलाज विकेश द्वारा कराया जाता था। लगभग एक माह पूर्व से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी । उसके पति के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा था । घटना दिनांक को विकेश धनेश्वरी के साथ था । प्राथमिक संदेह मृतिका के लिवइन पार्टनर विकेश बरेठ पर जाने पर डीएसपी अजय नागवंशी ने संदेही विकेश से पूछताछ किया गया, काफी पूछताछ बाद विकेश ने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोटनें हत्या करने की बात स्वीकार किया ।

आरोपी विकेश बरेठ ने बताया कि वह धनेश्वरी का ईलाज आरोपी करा रहा था। धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी, उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा विवाद होता था दिनांक 01.04.2026 को विकेश की नानी उसके घर आयी थी, धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने के कारण उसे विकेश डांटा । उसकी नानी को उसके घर छोड़कर वापस घर आया तो धनेश्वरी दवाई नहीं खाई थी, दोनों के बीच काफी झगड़ा विवाद हुआ । विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड मारा तो धनेश्वरी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर जाने लगी । तब आरोपी विकेश धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचने लगा । धनेश्वरी गिर कर बेहोश हो गयी उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुआ, तब धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल लेकर गये जहाँ डॉक्टर चेक किया और धनेश्वरी विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। आरोपी द्वारा मृत्यु के वास्तविक कारण को छिपाने का प्रयास भी किया गया।

मर्ग जांच के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दिनांक 07.04.2026 को आरोपी विकेश कुमार बरेठ (26 वर्ष) निवासी भंवरमाल, थाना बम्हनीनडीह जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, एसएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, शंभू चौहान, राजेश खांडे एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.