
बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को थाना परपोड़ी स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि धनेश्वर निषाद निवासी परपोडी नामक व्यक्ति आमा बगीचा परपोड़ी में अवैध रूप से लोगो को अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर सट्टा खेला रहा है। कि सुचना पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना परपोड़ी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी धनेश्वर निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 21 वर्ष, 02. बरकत खान पिता शाहिद खान उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी परपोड़ी, थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी धनेश्वर निषाद के पास से कुल जुमला नगदी रकम 4,800/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना परपोडी से प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, प्रमोद पांडेय, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक जयकिशन साहू, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, रेखन साहू, मुकेश माहिरे सहित थाना परपोडी एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
