रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम साय के काफिले में इस बार टोयोटा फार्च्यूनर की जगह नई स्कॉर्पियो गाड़ियां नजर आईं, जिसे देखकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए। करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री को नए वाहनों में देखकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। काफिले में शामिल नई गाड़ियों को लेकर वहां मौजूद लोग जानकारी लेने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि अब तक मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फार्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब उनकी जगह स्वदेशी ब्रांड की स्कॉर्पियो को शामिल किया गया है।जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के काफिले में एक नहीं बल्कि कुल छह नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को जोड़ा गया है। ये सभी गाड़ियां बुलेटप्रूफ हैं, जिनमें मुख्यमंत्री साय अब सफर करेंगे।इस बदलाव को लेकर उठे सवालों और उत्सुकता के बीच खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि पुरानी गाड़ियां काफी जर्जर हो चुकी थीं और कई बार रास्ते में खराब भी हो जाती थीं। इसी वजह से सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

इस नए बदलाव के बाद अब सीएम काफिले में ‘मेड इन इंडिया’ स्कॉर्पियो का जलवा देखने को मिलेगा, जो न सिर्फ सुरक्षा बल्कि स्वदेशी भावना को भी दर्शाता है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.