
सूरजपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके नाना ने अश्लील हरकत की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।
नाना ने अपनी नातिन के साथ किया अश्लील हरकत – SDOP पैकरा
आपको बता दे, यह पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। सूरजपुर SDOP अभिषेक पैकरा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी नातिन के साथ अश्लील हरकत किया। इसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर रिमांड में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कारवाई में जुटी हुई है।
