
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। मृतक कामता प्रसाद बंजारे पिता तुलसीराम बंजारे उम्र 42 साल निवासी ग्राम कांकेतरा ओपी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0 जो दिनांक 29.03.2026 को सिम्हांस मेंटल अस्पताल देवादा राजनांदगांव छ0ग0 में मानसिक रोग के ईलाज हेतु भर्ती हुआ था, दिनांक 09.04.2026 को रात्रि करीबन 02ः00 से 03ः00 बजे मध्य मृतक कामता प्रसाद बंजारे घायल अवस्था में अपने वार्ड में पडा हुआ था जिसे ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव लेकर गये थे जिसकी मृत्यु हो गयी है मृतक को उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य व्यक्ति द्वारा मारपीट कर उसकी हत्या किया गया है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहॅूचकर घटनास्थल निरीक्षण किया गया, मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में प्रकरण में गहन विवेचना कार्यवाही, साक्ष्य संकलन पुछताछ बाद मृतक कामता प्रसाद बंजारे की हत्या गला दबाकर आरोपी आत्माराम निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम सण्डी पंडरिया थाना छुईखदान जिला केसीजी द्वारा करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल राजनांदगांव में निरूद्ध किया गया है।
