राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 14.03.2026 प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था कि बजरंग चौक झरना के पास आरोपी अमन डोंगरे , विधि से संघर्षरत बालक तथा 01 अन्य आरोपी के साथ पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से लकड़ी के डण्डा से मारपीट कर प्रार्थी के दोस्त को चाकू से वार कर घायल कर दिया कि रिपोर्ट पर धारा 296,351(2), 115(2),109(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर आरोपियो के सकुनत एवं छिपने के स्थानो मे दबिश दिया जो घटना के बाद से गौरीनगर आउटर मे छिपे होने की सूचना पर चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी अमन डोंगरे उर्फ अमन डोरे पिता दीपक डोगरे उम्र 18 साल 03 माह साकिन दानेन्द्र किराना दुकान के पास शंकरपुर वार्ड नं. 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव एवं विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक द्वारा अपराध करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त कराया।

बाद आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। एवं विधि से संघर्षत बालक को सरंक्षणात्मक अभिरक्षा मे बालसुधार गृह भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी मारपीट का मामला दर्ज है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.