
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ (प्रशिक्षु) DSP के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17-04-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सैय्यद आसिफ को सिंघोला तालाब किनारे, खैरागढ़ रोड डोंगरगढ़ के पास अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा-पट्टी, 01 डॉट पेन, नगदी 850/- रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 10,000/- रुपये) जप्त कर कुल 10,850/- रुपये का मशरूका बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं होटल/ढाबा/लॉज की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सैय्यद आसिफ, पिता सैय्यद यूसुफ, उम्र 37 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
