राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर की उपस्थिति में रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण में रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, निरीक्षक दिलीप पटेल, पुलिस चौकी तुमडीबोड़ के एमटीओ रघुराज सिंह, उप निरीक्षक रोहित खुटे सहित 70 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही फायर स्टेशन प्रभारी इमाम बेग एवं उनकी टीम के फायरमैन तरुण कुमार साहू, पुमेश कुमार सोरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस बल को अग्निशमन यंत्रों के प्रभावी उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव के उपाय एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाने का अभ्यास भी कराया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर आगजनी जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सक्षम बनाना रहा। राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित कर बल को और अधिक दक्ष एवं सजग बनाया जा रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.