कोंडागांव/रायपुर। शीतल मंडल। प्रदेश का कोंडागांव जिले के एक ग्राम में बाजार के दिन (शुक्रवार) खुलेआम खुरखुड़ी खेल लोकल असामाजिक तत्वों द्वारा खेलाया जाता है। मज़े की बात ये है कि भरे बाजार ये खेल चलने के बावजूद अभी तक इसमें पुलिसिया कार्यवाही नहीं हुई है। हम बात कर रहें हैं कोंडागांव जिले के ग्राम तितारवंद स्थित बैंसकोट चौकी में लगने वाले बाजार की। यहां प्रत्येक शुक्रवार बाजार लगता है। साथ ही भरे बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा खुरखुडी खेल खेलाया जाता है (यह एक प्रकार का जुएं का रूप है)।

भरे बाजार में खेल चलने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने इसपर अबतक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की है।