बालोद/रायपुर। देश की राजनीती में अच्छी पकड़ रखने वाली और चर्चित भाजपा नेत्री सरोज पांडेय का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सहित देश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई और शुभकामनाओं के इस कड़ी में प्रदेश के बालोद जिले के एक युवा भाजपा नेता का नाम प्रदेश सहित बालोद जिले मे में कई जगहों पर चर्चा का विषय बना रहा। हम बात कर रहें हैं बालोद जिले के नामी और युवा भाजपा नेता अकबर तिगाला के बारे में। अकबर तिगाला का भाजपा नेत्री सरोज पांडेय को बधाई देने का अंदाज़ लोगों को आकर्षित कर रहा है।

दुर्ग-भिलाई शहर में जगह-जगह पोस्टर और उनका बधाई देने का तरीका नेताओं को भी खूब भाया, शहर के हर चौक चौराहे और ओवरब्रिज इनके बधाई पोस्टर से पटे हुए है। बता दें, भाजपा युवा नेता अकबर तिगाला नेत्री सरोज पांडेय के बेहद करीबी माने जाते हैं, इसके साथ ही मुस्लिम समाज बालोद में युवाओं के बीच इनकी अच्छी खासी पकड़ है। इनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बहुत से युवा इनसे जुड़ते चले जा रहे है, अकबर तिगाला उनसे जुड़े लोगों की हरसंभव मदद भी करतें हैं। बालोद के भाजपा युवा नेता अकबर तिगाला समाजसेवी के रूप में भी कार्य करतें हैं और इन्हें अकसर लोगों के सुख-दुःख के कार्यों में देखा जाता रहा है। भाजपा के कुछ बड़े नेताओं का भी अकबर तिगाला के प्रति झुकाव देखा गया है, जिनसे इनके व्यवहार और मिलनसार बर्ताव का पता चलता है।
