रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में लू का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले में लू का अशर देखने को मिले सकता है। राज्य के कई जिलों का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच है। हांलाकि रायपुर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायगढ़ जिले में 44, जांजगीर और मुंगेली में 43, बलौदाबाजार, राजनांदगांव औक बिलासपुर में 42 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी बुधवार को 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

रायपुर में बारिश से राहत :
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में जो बारिश हुई है या फिर आसार बन रहे हैं। वह अभी स्थानीय सिस्टम के कारण हुई है। इस बार मानसून एक सप्ताह पहले से ही लेट है जिस कारण से छत्तीसगढ़ में 20 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

क्या बिपरजॉय का दिखेगा असर :
मौमम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिजरजॉय का छत्तीसगढ़ में कोई असर नहीं दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली भी चमक सकती है। हल्की बूंदाबांदी कई जिलों में हो सकती है।

कब दस्तक देगा मानसून :
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में राज्य में अभी मानसून लेट है। 20 जून के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अनुमान है कि राज्य में 22 जून के बाद मानसून दस्तक देगा। पूरे राज्य में 30 जून तक मानसून एक्टिव हो सकता है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.