बालोद/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के बालोद जिले में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। इस सफलता का श्रेय मुख्य रूप से जिले के एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव को जाता है। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में ग्राम अर्जुन्दा में हुए बाफना ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाले मुख्य सरगना सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के करीबन 85 लाख रूपयों के सोने-चांदी के जेवर के साथ आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त में हैं।

दरअसल, सूचनाकर्ता ने दिनांक 25 जुलाई 2023 को थाना अर्जुन्दा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24-25 जुलाई 2023 की दरम्यिानी रात उसके घर से लगे सोने, चांदी जेवरात के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ा गया है। ताला तोड़कर कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा दुकान में रखे सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 ग्राम, चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम और नगदी रकम 1,78,000 रूपये के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर किमती जुमला 95 लाख को चोरी कर ले जाया गया है। रिपोर्ट अनुसार थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक -138/2023 धारा 457,380,34 भा.द.वि कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिला बालोद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस दौरान टीम के द्वारा ग्राम अर्जुन्दा जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर विषेष संसूचना और पाए गए तथ्यो तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से महत्वपूर्ण मास्टर प्लान तैयार कर टीम के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वहां से आरोपियो के संबध में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। इस दौरान एक संदेही चारपहिया वाहन व 4 संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया। टीम द्वारा जिला बालोद से राजनांदगांव , गोदिंया, नागपुर, सावनेर महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से एनालिसिस कर, राजनांदगांव में एक टीम कैम्प कर काफी मेहनत से प्रकरण में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व संदेही गाड़ी के राजनांदगाव में पहले से होना पाया गया। इस आधार पर आरोपी लाखन सिंह भाटिया और महेश वालमिकी निवासी राजनांदगाव की पहचान होने पर उसे पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपने कथन में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जिला राजनांदगांव से जिला बालोद आकर आसपास क्षेत्रों में कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने चांदी के दुकानो की रेकी करता था। इसके बाद उसके संबध में अपने साथी महेष व पांढुुर्णा मध्यप्रदेश निवासी चंरण सिंह व संगम सिंह को सूचना देता था। सूचना पाकर दोनो आरोपी राजनादगांव लाखन सिंह के घर में आये, 10 दिन तक उसके घर में रूककर लगातार बालोद अर्जुन्दा देवरी के आसपास रेकी कर चोरी का योजना बनाए और दिनांक 24-25 जुलाई 2023 की दरम्यिानी रात को चंरण सिंह, संगम सिंह, लाखन सिंह व महेष वालमिकी चारपहिया वाहन तवेरा से अर्जुन्दा बाफना जेवलर्स जाकर दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर उसके दुकान में रखे सामान जुमला 95 लाख को चोरी कर ले गए। चोरी के बाद चारो लोग मोहारा राजनांदगांव पंहुचकर चोरी के सोने, चांदी के जेवरात आपस में बाट कर लाखन सिंह व महेश वालमिकी अपने घर राजनांदगाव व चंरण सिंह व संगम सिंह अपने घर पांढुुर्णा मध्यप्रदेश चले गए।

गठित टीम द्वारा आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह के संबध में जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के पतासाजी के लिए एक टीम अमृतसर पंजाब, एक टीम पांढुर्णा मध्यप्रदेश रवाना किया गया था, जिसमें टीम द्वारा पांढुर्णा मध्यप्रदेश पंहुचकर आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह को पांढुर्णा मध्यप्रदेश से विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 किलो ग्राम, चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम बरामद किया गया। आरोपी सोने-चांदी के जेवरातो को जमीन में गड्ढा कर छुपाकर रखे थे। आरोपियो द्वारा अपराध में चोरी के तवेरा कार का उपयोग किया गया है और पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी अंको का नम्बर प्लेट बनवाकर उसका उपयोग करते थे। बालोद पुलिस द्वारा कंबल बेचने के नाम पर रेकी करने वाले आरोपियों के साथ आरोपी से चांदी के जेवर खरीदने वाले सोनार रामकुमार सोनी निवासी राजनांदगांव के विरूद्ध भी कार्यवाही किया गया है।

मध्यप्रदेश की लोकल पुलिस के द्वारा चंरण सिंह व संगम सिंह के संबध में बताया की वह दोनो पाढुुर्णा मध्यप्रदेश के नामी अपराधी है, जिसके खिलाफ कई राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में कई प्रकरणो में अपराध दर्ज है। साथ ही ये दोनो काफी शातिर अपराधी है, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश पुलिस पर मिर्ची पाउडर डाल कर हमला कर बार भाग गए है, कई राज्यो की पुलिस इन दोनो अपराधियों को ढूंढ रहे थे। आपको बता दें, बालोद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपियो के नाम/पता :

  1. संगम सिंह बावरी पिता जगदीष सिंह बावरी उम्र 38 वर्ष पता-शास्त्री वार्ड पाढुर्णा थाना पाढुर्णा मध्यप्रदेश।
  2. चरण सिंह भादा पिता गब्बू सिंह भादा उम्र 32 वर्ष पता-शास्त्री वार्ड पाढुर्णा थाना पाढुर्णा मध्यप्रदेश।
  3. लाखन सिंह भाटिया पिता लक्ष्मण सिंह भाटिया उम्र 32 वर्ष पता-अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग)
  4. महेश वालमिकी पिता गोपाल वालमिकी उम्र 35 वर्ष पता-अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग)
  5. राजेन्द्र सिंह पिता स्व शमषेर सिंह उम्र 36 वर्ष पता- वार्ड न 25 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड हरदा थाना हरदा मध्यप्रदेश।
  6. हरविंदर सिंह पिता तीरथ सिंह उम्र 26 वर्ष पता- गुरूद्वारा माता साहेब कोर पुल बोगदा थाना जहांगीरा बाद भोपाल (मध्यप्रदेश)
  7. सुरजीत सिंह पिता राजसिंह उम्र 21 वर्ष पता वार्ड न 25 हरदा थाना हरदा जिला हरदा (मध्यप्रदेश)
  8. संजू सिंह पिता लक्ष्मण सिंह भाटिया उम्र 32 वर्ष पता-अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव स्थाई पता – गांव घुरू गोकुल नगर वार्ड न 3 तिफरा बिलासपुर (छ.ग)
  9. राणदीप सिंह पिता स्व संतोष सिंह उम्र 22 वर्ष पता- वार्ड न 35 इमली खेडा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश)
  10. कुलजीत सिंह पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष पता- वार्ड न 35 इमली खेडा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश)
  11. सागर भोजपुरी पिता कैलाष भोजपुरी उम्र 25 वर्ष पता- पेन्ड्री आवास ब्लाक न 14 थाना लालबाग राजनादगांव (छ.ग)
  12. रामकुमार सोनी पिता स्व राजाराम सोनी उम्र 45 वर्ष पता – सिंगदई वार्ड न 50 थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग)

जप्त मशरूका :

  1. 1 किलो 300 ग्राम सोने के जेवरात, 31 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।
  2. घटना में प्रयुक्त तवेरा कार 01 नग, मोटर सायकल 03 नग।
  3. घटना में प्रयुक्त लोहे के राड, सब्ब्ल आदि सामान।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में निरीक्षक अरूण नेताम, निरीक्षक वीणा यादव, निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंषी, निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक षिषिर पांण्डेय, उप निरीक्षक यामन देवांगन, सउनि धरम भूआर्य, सउनि अजित महोबिया, सउनि लता तिवारी, उसनि रमेष सिन्हा, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक राजेंद्र गिरी,आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक योगेष गेडाम, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल, आरक्षक गुलझारी साहू, आरक्षक पिपेष्वर बंजारे, आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक आकाष सोनी, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक विकास साहू, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक पूनम खरे, आरक्षक मनोज मेश्राम, आरक्षक धमेंन्द्र शेन, आरक्षक पावन धीर, महिला आरक्षक लता सोनवानी, महिला आरक्षक भारती गोस्वामी व जिला राजनांदगांव पुलिस से आरक्षक अवधकिषोर साहू, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक मनीष मानिकपुरी व दुर्ग पुलिस से सउनि चंद्रषेखर सोनी, आरक्षक सहबाज खान, आरक्षक चितरंजन साहू, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही है।

बढ़ते अपराध के रोकथाम के लिए एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बुलाई थी बैठक :
आपको बता दें, चुनावी वर्ष के मद्देनज़र बालोद जिले में बढ़ते अपराध के रोकथाम के लिए एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने पूर्व (जून 2023) में समीक्षा बैठक बुलाई थी। जिसमे एसपी श्री यादव के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अपराधों पर अंकुश लगाने, अवैध कारोबारियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने, स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक श्री यादव द्वारा कड़े निर्देश दिए गए थे। थानों में आने वाले शिकायत आवेदनों की निराकरण, थाना क्षेत्रों पर भ्रमण कर नाकाबंदी पोस्ट पर चेकिंग करने के लिए उन्होंने आदेश भी दिए थे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.