रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में निरंतर हो रही बारिश की गतिविधियों में हल्का ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से मानसून की गतिविधियों में कमी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ में ही रहने के आसार हैं।इसी बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
अगले 24 घंटे के लिए बीजापुर को रेड अलर्ट पर रखा गया है। यहां भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, कोरबा, बालोद, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बलरामपुर, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, दुर्ग, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा को यलो अलर्ट पर रखा गया है।