रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में महिलाओं को स्वालम्ब और आत्मनिर्भर बनाने के अपने प्रयास पर नारी शक्ति पार्टी लगातार कार्यरत है। एक के बाद एक हर दिन कई जगहों पर पार्टी द्वारा रोजगार कार्यालय खोला जा रहा है।

इसी कड़ी में नारी शक्ति पार्टी ने मंगलवार को गणेश राम नगर रायपुरा, चंगोरा भांटा और रामनगर, इन तीनो जगहों पर रोजगार कार्यालय का ओपनिंग किया गया।

आपको बता दें, नारी शक्ति पार्टी द्वारा अबतक जितने भी रोजगार कार्यालय खोले गए है उन सभी में रोजगार देने का कार्य शुरू हो चूका है और नारी शक्ति पार्टी से जुड़कर महिलाएं इसका लाभ भी ले रहीं हैं। इन कार्यालयों में ना केवल रोजगार बल्कि जो महिलाएं कर्ज में डूबी हुई है उन्हें भी कर्जमुक्त बनाते हुए रोजगार के अवसर दिए जा रहें हैं।