रायपुर। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के बाद आज राजधानी के एक निजी होटल में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इसमें सीएम विष्णु देव साय के साथ प्रशासनिक महकमे के उच्च अधिकारी शामिल हुए। रात्रि भोज में डीजीपी अशोक जुनेजा, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव सिंह, सचिव आर. प्रसन्ना, आर. संगीता, आईपीएस शशिमोहन सिंह समेत आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हुए। सीएम विष्णु देव साय न्यू सर्किट हाउस में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 13 सितंबर को कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में सीएम साय जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

सीएम साय ने कहा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ़्रेंस दो दिनों के लिए आयोजित की गई है। आज पहला दिन था। सभी कलेक्टरों के साथ विभागवार बहुत अच्छे से समीक्षा हुई है। सभी को आगाह और निवेदन भी किया है कि जरूरतमंद तक योजनाओं को पहुंचाना है। कल सभी एसपी के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा होगी।

बता दें कि कलेक्टर कॉन्फ़्रेंस के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, सभी कलेक्टरों ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी है। कलेक्टरों ने योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। फिर भी हम संतुष्ट नहीं है। अच्छा काम करने वाले अफसरों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं गलत काम करने वालों को दंड दिया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.