बालोद। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला ने अपनी टीम के साथ जगदलपुर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता असरार अहमद सहित सोनू तिगाला भी मौजूद थे।

आपको बता दें केभाजपा जिलाअध्यक्ष अकबर तिगाला किरण सिंह देव के करीबी में से एक है और वे विधानसभा चुनाव में भी जगदलपुर सहित आस पास के क्षेत्र में किरण सिंह देव के लिए जनसंपर्क करते हुए भी नजर आए थे। तब से वे सुर्खियों में आए।अकबर तिगाला का लगातार उनके करीब रहना कहीं ना कहीं आने वाले समय में बड़ी राजनीतिक पारी का संकेत दे रहा है।