रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में शनिवार को विजयादशमीं का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन कार्यक्रम जगह-जगह होगा। शहर के प्रमुख समितियों में आतिशबाजी को लेकर खूब होड़ मची हुई है।
इस बार शहर में कोलकाता, जबलपुर, भिलाई और बलौदाबाजार से भी टीमें बुलाई गई है। मुख्य रूप से डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा मैदान, रावांभाठा, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द, बीटीआई ग्राउंड में रावण दहन होगा।राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में तैयार हो रही है। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट होगी।
इसी तरह रावणभाठा (भाठागांव) में रावण का पुतला 60 फीट का होगा। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट का होगा। वहीं पुतले तैयार करने के लिए कोलकाता आदि जगहों के कारीगर दिन रात जुटे हुए है।
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाठा के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आतिशबाजी के लिए जबलपुर की टीम आएगी। दशहरा के ही दिन रामलीला होगी। रावण का 60 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के होंगे।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण का पुतला 101 फीट का होगा। मेघनाथ और कुंभकरण का 85-85 फीट के पुतले होंगे। आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीमें बुलाई गई है। आंध्रप्रदेश के कलाकार तीनों की पुतलों को आकार दे रहे हैं।