बलरामपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। बलरामपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के बेटे को मंगलवार की रात वसुंधरा विहार कॉलोनी में कार ने कुचल दिया। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया आया है। बच्चा सड़क पर बैठकर कुछ निशान बना रहा था, उसी दौरान उसे कार चालक उसपर कार चढ़़ाते हुए चला गया। कार चालक को एक महिला ने रोकने की भी कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक, धीरज सिंहदेव अपने छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंहदेव को लेकर बीती रात वसुंधरा विहार में अपनी बहन से मिलने आए थे। रात करीब 10 बजे स्वतंत्र घर के बाहर निकल गया। मौके पर एक महिला एक बच्चे के साथ बैडमिंटन खेल रही थी। स्वतंत्र सिंहदेव उनके पास ही सड़क पर बैठकर खेलते हुए सड़क पर निशान बनाने लगा।

कार के बच्चे को कुचलने की घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार को आते देख बैडमिंटन खेल रही महिला किनारे हो जाती है। कार चालक कार को मोड़ने के बाद बच्चे को कुचलकर आगे बढ़ गया। स्वतंत्र सिंहदेव को तत्काल संजीवनी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वतंत्र सिंहदेव का बलरामपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। स्वतंत्र नगर के एक निजी स्कूलों में कक्षा पहली का छात्र था। घटना की जानकारी मिलने पर बलरामपुर की सभी दुकानें बंद रही और लोगों ने नम आंखों से स्वतंत्र सिंहदेव को अंतिम विदाई दी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.