सूरजपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड का एहसास होने लगा है। यहां पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के साथ साथ अब दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।कंपकंपा देने वाली ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

सूरजपुर जिले की बात की जाए तो जिला शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, एक पाली में चलने वाले स्कूलों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक क्लास लगेंगी और शनिवार को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी।वहीं दो पालियों में चलने वाले विद्यालयों के लिए प्रथम पाली समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम पांच बजे तक कर दिया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।आपको बता दें कि प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो चुका है। कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के साथ साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। सरगुजा संभाग में पिछले 10 सालों का रिकार्ड टूट गया। यहां तापमान में 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.