Oplus_131072
Oplus_131072

जगदलपुर, द मीडिया पॉइंट। बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 97 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गोयल धर्मशाला में ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास और देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के पंकज उपरेती तथा सुकमा के राम सिंह और दुबराज कश्यप शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुकमा निवासी आरोपी इस तस्करी में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। वे ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य इसे विभिन्न राज्यों में ले जाकर बेचते थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.