कोण्डागांव, द मीडिया पॉइंट। मामले में पीड़िता दिनांक 12.04.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2018 से पीड़िता का ग्राम पल्ली निवासी अजय मरकाम से प्रेम संबंध था । आरोपी अजय मरकाम द्वारा पीड़िता को तुम्हें पसंद करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कह कर यौन संबंध बनाता रहा। वर्ष 2024 तक आरोपी अजय मरकाम द्वारा पीड़िता को तुमसे शादी करूंगा कहकर शारीरिक शोषण करता रहा । शादी की बात कहने पर टाल मटोल करता रहा और विगत 5-6 वर्षों से शारीरिक शोषण करने के बाद वर्ष 2024 में पीड़िता जब आरोपी के घर गई तब उसने अंतत: शादी करने से इनकार कर दिया कि पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

कार्यवाही मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय एसडीओपी फरसगांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के हमराह टीम गठित कर चंद घंटे के अंदर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर जेल दाखिल कराया गया।

नाम आरोपी – अजय मरकाम पिता देवनाथ मरकाम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पल्ली थाना कोंडागांव जिला कोंडागांव।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.