Oplus_131072
Oplus_131072


बिलासपुर, द मीडिया पॉइंट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर नवापारा चौक, भेड़ी मुंडा के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्ती की कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रतनपुर थाना में नारकोटिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.