एमसीबी, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026-27 के माध्यम से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी एवं बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी के चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जो PAT  परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को व्यापम द्वारा निर्धारित नियमों एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बीएससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी के लिए विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित 16 शासकीय महाविद्यालयों एवं 3 निजी महाविद्यालयों में कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी पाठ्यक्रम के लिए 1 महाविद्यालय में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

इस संबंध में व्यापम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।वर्तमान समय में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। फल, सब्जी, पुष्प उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, वन संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञों की मांग निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में इन विषयों में संचालित यह डिग्री कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करता है।

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी भविष्य में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे व्यापम द्वारा आयोजित PAT  परीक्षा में सम्मिलित होकर विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन करें तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल http://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि – 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि – 27 अप्रैल 2026 (सोमवार), सायं 5:00 बजे तकत्रुटि सुधार – 28 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026, सायं 5:00 बजे तकपरीक्षा की संभावित तिथि – 21 जून 2026 (रविवार)परीक्षा का समय – पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तकवेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि – 15 जून 2026 (सोमवार)परीक्षा केंद्र – 33 जिला मुख्यालयों में बनाया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.