Oplus_131072
Oplus_131072

राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। थाना गैंदाटोला के अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 12.03.2026 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर बालिका एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। गुम बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत विवेचना के दौरान बालिका के बिरकोनी ज‍िला महासमुंद में होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी राजकुमार वर्मा के कब्जे से बिरकोनी ज‍िला महासमुंद से बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाकर शारीरिक शोषण किया जा रहा था। प्रकरण में आरोपी द्वारा उपरोक्त धाराओं के तहत अपराध कारित किया जाना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)(M), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉकसो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- राजकुमार वर्मा पिता रूपलाल वर्मा , उम्र 21 साल, पता – ग्राम आमगांव , थाना – छुरिया , ज‍िला राजनांदगांव ,छ0ग0 ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.