
कोण्डागांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 12.04.2026 को प्रार्थी महेश चौहान पिता स्व. रामसुरत चौहान निवासी विकासनगर कोण्डागांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई सुरेश चौहान दिनांक 11.04.2026 की रात्रि से गुम हो गया है एवं उसका स्कुटी विकास नगर कोण्डागांव में मिला है कि सूचना पर थाना कोण्डागांव में गुम इंसान कायम कर जांच पत्ता तलाश में लिया गया ।घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय त्रिलोक बंसल (IPS) एवं पंकज चंद्रा (IPS)के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र पुजारी के नेतृत्व में उक्त गुमशुदा को दस्तायाब करने थाना कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित किया गया।
पता तलाश जांच दौरान संदेही सुरेश कुमार देवांगन से पुछताछ के दौरान पता चला के उसने सुरेश चौहान को अपने घर मरार पारा में बुलाकर करीबन 08.30 बजे रात्रि में सोने की अंगुठी व पैसा रूपये के लालच में लोहे से खलबट्टा के मुसल से सुरेश चौहान के सिर पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया है एवं उसकी मृत्यु होने के पश्चात् रात्रि में मरार पारा में जहाँ नई मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था वहाँ सुरेश चौहान के शव को उसकी स्कुटी में डालकर ले जाकर मिट्टी का ढेर के पास नया मिट्टी से ढक दिया है, संदेही/आरोपी के बताए अनुसार फॉरेंसिक टीम से डॉ० स्नेहा भंडारी एवं पुलिस बल तथा गवाह एवं नगर पालिक के कर्मचारियों के साथ घटना सथल पर रवाना होकर संदेही/आरोपी सुरेश देवांगन के निशानदेही में शव उत्खनन कराया गया. जहाँ पर एक शव प्राप्त हुआ है जिसकी पहचान कराने पर मृतक के बड़े भाई महेश चौहान ने पहचान कर बताया कि यह शव गुमशुदा उसके भाई सुरेश सिंह चौहान पिता स्व० रामसूरत सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी विकासनगर कोण्डागांव का है।
आरोपी सुरेश देवागंन के द्वारा सोने की अंगुठी एवं नगद रकम के लालच में लोहे के खलबट्टा के मुसल से सर पर प्राणघातक वार कर सुरेश चौहान की हत्या किया है, आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से 02 नग सोने की अंगूठी, और 1000 रुपए को तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त किया गया है। आरोपी सुरेश देवांगन पिता स्व. मंगलुराम देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी मरार पारा कोण्डागांव का कृत्य हत्या करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल दाखिल किया गया ।
