कोरबा, द मीडिया पॉइंट। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.04.2026 से 06.04.2026 के मध्य वह अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी एवं गुल्लक में रखी नगदी रकम, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर एवं स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार प्रार्थी अटल अमित बाघ पिता आमोस बाघ उम्र 45 साल पता फारेस्ट डिपो के पास पोड़ी बहार के रहने वाले ने थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा में दिनांक 08.04.2026 को एक लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.04.2026 के शाम 06.00 बजे ग्लेडबिन कुमार के क्वा.नं. एनडी 12 सीएसईबी कॉलोनी में इसके मौसा अपने लडका के शादी बारात में रायपुर गया था दिनांक 08.04.2026 को जब सुबह 06.00 बजे पड़ोसी ने इसके मौसा ग्लेडबिन को मोबाइल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है पीछे का दरवाजा खुला हुआ है तब प्रार्थी को सूचना मिलने पर घर जाकर अंदर जाकर घूसकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था अलमारी में रखे हुये 35,000 रूप्ये एवं चॉदी के कुछ सिक्के कुल 40,000 रूपये के सम्पति को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 331(4), 305(ई), 3(5) BNS के तहत भी चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।


विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंज

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.