बालोद। जाहीद अहमद खान। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में आदतन बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। राजहरा पुलिस ने नगर के देव निषाद उर्फ भाटा व लिनेश बंसोड़े उर्फ बाढू की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के की सूची में लाया है। इनके खिलाफ राजहरा व अन्य थानों में कई अपराध दर्ज हैं। लिनेश को पूर्व में जिलाबदर भी किया गया था। लेकिन गृह मंत्रालय नवा रायपुर में अपील करने से जिलाबदर का आदेश निरस्त हुआ है। इनकी बढ़ती लिनेश बंसोड़े आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से राजहरा पुलिस ने इन पर दंड प्रकिया संहिता की धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर धारा 110 की कार्रवाई की जाती है। अन्य बदमाशों पर भी कार्रवाई की जाएगी।