बीजापुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगातार नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आ रही है। नक्सलियों ने एक बार फिर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। बीते एक सप्ताह में यह अब तक की पांचवी वारदात है। इससे पहले नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया था।

दरअसल, यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के सोमनपल्ली गांव के भाजपा नेता मंडोराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बीती रात घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली है। मौके से पर्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पर्चा जारी कर भाजपा नेताओं को भाजपा छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

सप्ताह भर के भीतर बीजापुर में नक्सलियों ने पांचवी वारदात को अंजाम दिया है। सबसे पहले भैरमगढ़ और कडेर में दो पूर्व सरपंच की हत्या के बाद नक्सली बासागुड़ा में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फिर मद्देड़ के लोडेड़ में एक अन्य महिला को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार चुके हैं। सिलसिलेवार हत्या की वारदातों से बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों का खौफ पैर पसारता नजर आ रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.